TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़: गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की संशोधित मतदाता सूची जारी

आजमगढ़ 06 जनवरी– जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र जनपद आजमगढ़ ने जनसाधारण को सूचित किया है कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावली के प्रारूप में किए गए संशोधनों की सूची अर्हक तारीख के रूप में 01-11-2025 के संदर्भ में और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के अनुसार तैयार की गई है और उक्त नामावली की एक प्रति संशोधनों की उक्त सूची सहित प्रकाशित कर दी गई है और जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र जनपद आजमगढ़ के कार्यालय, सम्बन्धित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं पदाभिहित स्थलों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।