TV 20 NEWS || BALLIA : श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) महोदय बलिया द्वारा पुलिस लाईन सभागार बलिया में पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का किया गया आयोजन ।

श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) महोदय बलिया द्वारा पुलिस लाईन सभागार बलिया में पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का किया गया आयोजन ।

गोष्ठी में पेंशनर्स की समस्याओं के समुचित निस्तारण का दिलाया गया भरोसा ।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंंकर द्वारा पुलिस लाईन सभागार बलिया में पुलिस पेंशनर्स की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस पेंशनर्स ने भाग लिया तथा अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसे महोदय द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनकी समस्या के संबंध में संबंधित अधिकारीगण/कर्मचारीगण से वार्ता कर समस्या के समुचित व समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया गया ।
बलिया पुलिस द्वारा पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन किये जाने पर पुलिस पेंशनर्स के द्वारा श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया का आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
गोष्ठी में वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री आनन्द दूबे, प्रतिसार निरीक्षक श्री राम बेलास , प्रधान लिपिक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें ।

सोशल मीडिया पुलिस
बलिया पुलिस