TV 20 NEWS || AZAMGARH : मत्स्य पालक कल्याण कोष योजनाओं के प्रचार-प्रसार के निर्देश

आजमगढ़ 08 जनवरी– मुख्य विकास अधिकारी महोदय आजमगढ़ द्वारा समीक्षा बैठक में जिला मत्स्य अधिकारी आजमगढ़ को निर्देश दिया गया कि मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत संचालित उपयोजनाओं का प्रचार प्रसार कराया जाय।
उपर्युक्त निर्देश के अनुपालन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम नारायण तिवारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत संचालित उपयोजनाएं जैसे- शिक्षा हेतु सहायता, चिकित्सा सहायता (अधिकतम 05 लाख तक अनुदान), दैवीय आपदाओं से हुई किसी क्षति की स्थिति में मत्स्य पालक/मछुआरा समुदाय को वित्तीय सहायता, वैवाहिक सहायता में मछुआ समुदाय/अन्य मत्स्य पालक जो न्यूनतम 01 वर्ष से मत्स्य पालन में सक्रिय रूप जुड़ा हो उनके उन्नयन एवं उत्थान हेतु तथा आर्थिक भार को कम करने के उद्देश्य से उपर्युक्त योजनाएं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। योजनान्तर्गत योग्य मत्स्य पालक/मछुआरा समुदाय विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in पर आवेदन कर सकता है एवं विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में विभागीय कार्यालय मड़या, रैदोपुर में प्राप्त कर सकते हैं।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-08.01.2026——–