*TV20 NEWS || AZAMGARH :सूरज और आर्यवीर ने खेलो इण्डिया में जीता काँस्य पदक*

सूरज और आर्यवीर ने खेलो इण्डिया में जीता काँस्य पदक||

भारत सरकार खेल मंत्रालय के दिशा निर्देश पर आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम- 2026 का आयोजन दमन व द्वीव में दिनांक 5-11 जनवरी, 2026 तक किया गया था, जिसमें पेंचक सिलाट खेल के उत्तर प्रदेश टीम से 11 खिलाड़ी शामिल थे, उत्तर प्रदेश टीम में आजमगढ़ के 4 खिलाड़ियों का प्रतिभाग करने के लिए चयन हुआ था जिनमे आर्यवीर सिंह व सूरज यादव ने कांस्य पदक जीत कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है, अन्य खिलाड़ियों में अनमोल यादव व शैलेन्द्र सोनकर का सफर क्वाटर फाइनल तक ही रहा। उत्तर प्रदेश टीम कोच ज्ञानेंद्र चौहान खिलाड़ियों को कोचिंग के लिए साथ गए थे।
खेलो इंडिया बीच गेम जीतने के बाद आजमगढ़ आगमन पर पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय पर सभी खिलाड़ियों का माल्यार्पण और मिठाई खिला कर स्वागत किया।
महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश से 11 खिलाड़ियों ने भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम में दमन द्वीव गए थे, जिसमें आजमगढ़ से 4 खिलाड़ियों में सूरज यादव,आर्यवीर सिंह,अनमोल यादव,शैलेन्द्र सोनकर प्रतिभाग करने के लिए गया थे। खिलाड़ियों के साथ कोच ज्ञानेंद्र चौहान भी गए थे।आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रदेश के साथ साथ अपने जिले का नाम भी रोशन किया है।
हमारे दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता है। सभी खेलो की तरह पेंचक सिलाट गेम भी भारत सरकार के प्रायोरिटी लिस्ट में शामिल है। मै सभी खिलाड़ियों को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, इसी तरह से निरंतर आगे और मेडल जीतते रहे और अपने देश प्रदेश और जिले का नाम रोशन करते रहे।
इस खेलो इण्डिया में पेंचक सिलाट, कब्बड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलो का आयोजन था |
इस अवसर पर रजनीश श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, शैलेश प्रजापति, अरविंद चित्रांश,अमन श्रीवास्तव,
अभय चौरसिया,धीरज शुक्ला, अभिषेक मौर्या, रितेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।