TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – अहरौला, जनपद – आजमगढ़ अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः—
आज दिनांक 14.01.2026 को चौकी प्रभारी माहुल उ0नि0 यश सिंह पटेल मय हमराह के साथ क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग हेतु रवाना होकर निजामपुर अंडरपास मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति अपने पास अवैध तमंचा लेकर रूपाईपुर मोड़ से सर्विस लेन की ओर जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को रूपाईपुर मोड़, बहद ग्राम रूपाईपुर से समय करीब 23.45 बजे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अब्दुल उर्फ मुट्टन पुत्र स्व0 शफीक, निवासी ग्राम निमनीपार, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा बताया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 10/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01. अब्दुल उर्फ मुट्टन पुत्र स्व0 शफीक, निवासी ग्राम निमनीपार, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा
बरामदगी का विवरणः—
01. एक अदद तमंचा .315 बोर
02. एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
पंजीकृत अभियोगः—
01. मु0अ0सं0 – 10/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहासः—
1. मु0अ0सं0 226/2025, धारा 3/25/5 आर्म्स एक्ट व 336(2)/342(2) बीएनएस, थाना फतेहपुर, जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0सं0 10/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः—
1. उ0नि0 यश सिंह पटेल, चौकी प्रभारी माहुल, थाना अहरौला
2. हे0का0 इन्द्रमणि पटेल, थाना अहरौला
3. हे0का0 सुरेन्द्र कुमार निषाद, थाना अहरौला
4. का0 माजिद अंसारी, थाना अहरौला