TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता नामावलियों का सत्यापन

आजमगढ़ 15 जनवरी– अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल विश्वकर्मा ने सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 हेतु घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 343-अतरौलिया, 344-गोपालपुर, 345-सगड़ी, 346-मुबारकपुर, 347-आजमगढ़, 348-निजामाबाद, 349-फूलपुर-पवई, 350-दीदारगंज, 351-लालगंज (अ०जा०) एवं 352-मेंहनगर (अ०जा०) की निर्वाचक नामावलियां दिनांक 18.01.2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर आयोग के निर्देश के क्रम में संबंधित बी०एल०ओ० द्वारा पढ़ा जायेगा।

उक्त अवसर पर मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन किया जाना तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत प्रारूप-6 (नाम जोड़ने हेतु), प्रारूप-7 (नाम विलोपन हेतु) एवं प्रारूप-8 (प्रविष्टियों में संशोधन हेतु) पर दावे एवं आपत्तियां भी प्राप्त की जाएंगी, जिस हेतु जनपद के समस्त बी०एल०ओ० को पर्याप्त मात्रा में प्रारूप 6, 7 व 8 उपलब्ध करा दिया गया है। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 06.01.2026 से 06.02.2026 तक निर्धारित है।

जनपद-आजमगढ़ के समस्त सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि वे दिनांक 18.01.2026 को अपने-अपने मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची पढ़े जाने के समय उपस्थित होकर अपनी प्रविष्टियों का अवलोकन करें तथा पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु अधिक से अधिक संख्या में प्रारूप-6 भरवाने में सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रह जाए।