*TV20 NEWS || AZAMGARH :अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट दिनांक 16.01.2026*
*थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।*
*अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना-* वादिनी मुकदमा के देवर द्वारा वादिनी मुकदमा का वीडियों बनाकर विडियों वायरल करने की धमकी देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 31/12/2025 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 394/25 धारा 64, 351(3) बीएनएस बनाम प्रदीप राजभर उम्र करीब 25 साल पुत्र लालचन्द राजभर साकिन ग्राम जनकपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-* आज दिनांक 16-01-2026 को व0उ0नि0 वीरेंद्र यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप राजभर पुत्र लालचन्द्र राजभर निवासी जनकपुर उम्र 22 वर्ष थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को धनहुआ मंदे मोड़ से समय करीब 11:45 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 394/25 धारा 64, 351(3) बीएनएस थाना जहानगंज जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* प्रदीप राजभर पुत्र लालचन्द्र राजभर निवासी जनकपुर उम्र 22 वर्ष थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव, कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव थाना जहानागंज आजमगढ़।