*TV20 NEWS || AZAMGARH :03 वर्षीय बालक की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में अभियुक्ता गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना – देवगांव, जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 16.01.2026*
*03 वर्षीय बालक की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में अभियुक्ता गिरफ्तार*

*अपराध का विवरण :-*
थाना देवगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चेवारपुर पूरब (मुसऊपुर) में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को एक 03 वर्षीय बालक का शव उस स्थान पर बरामद हुआ था, जहाँ भैंसें बांधी जाती हैं। परिजनों द्वारा प्रारम्भ में यह आशंका व्यक्त की गई थी कि भैंस के खुर लगने से बालक को चोट आई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसी कारण पुलिस को सूचना दिए बिना तथा बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफना दिया गया था।
घटना के कुछ दिनों पश्चात मृतक की माता रिबिका पत्नी गुलाबचन्द्र निवासी ग्राम चेवार पूरब (मुसऊपुर) थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ द्वारा यह आशंका व्यक्त की गई कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को उक्त स्थान पर लाकर फेंका गया था। इस सम्बन्ध में मृतक की माता द्वारा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना देवगांव पुलिस द्वारा शव उत्खनन (शवोत्खलन) की अनुमति हेतु श्रीमान जिलाधिकारी महोदय को रिपोर्ट प्रेषित की गई। आदेश प्राप्त होने के उपरांत दिनांक 14.01.2026 को मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में, वीडियोग्राफी कराते हुए शव को बाहर निकाला गया तथा पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी भेजा गया। पोस्टमार्टम की कार्यवाही डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी सहित सम्पन्न कराई गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 33/2026, धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम प्रिया पुत्री राजेश,निवासिनी – ग्राम चेवार पूरब (मुसऊपुर), थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
आज दिनांक 16.01.2026 को प्र0नि0 विमल प्रकाश राय, थाना देवगांव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्ता प्रिया पुत्री राजेश,निवासिनी – ग्राम चेवार पूरब (मुसऊपुर), थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ को उसके घर के सामने, बहद ग्राम चेवार पूरब (मुसऊपुर) से समय करीब 11.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण :-*
प्रिया पुत्री राजेश,निवासिनी – ग्राम चेवार पूरब (मुसऊपुर), थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़
*अपराधिक इतिहास :-*
मु0अ0सं0 33/2026, धारा 103(1) बी.एन.एस., थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :-*
1. प्र0नि0 विमल प्रकाश राय, थाना देवगांव
2. हे0का0 ओमप्रकाश सिंह, थाना देवगांव
3. का0 शैलेन्द्र कुमार, थाना देवगांव
4. म0आ0 सोनम यादव, थाना देवगांव