*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना – मेंहनगर, जनपद आजमगढ़*
*डायल-112 पर चोरी की झूठी सूचना देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक- 16.01.2026 को थाना मेंहनगर क्षेत्र में डायल-112 पर चोरी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर जाँच की गई, जिसमें कथित चोरी की घटना संदिग्ध पाई गई। गहन जाँच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि सूचना देने वाले व्यक्ति द्वारा जानबूझकर अपने घर के आभूषण व नकदी छिपाकर पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी सूचना दी गई थी। जाँच के दौरान छिपाए गए आभूषण एवं नकदी घर के परिसर से ही बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण –*
दिनांक 17.01.2026 को अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1-अरुण कुमार पाण्डेय पुत्र शेषनाथ पाण्डेय निवासी – पटना अहिआई, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग*
1-मु0अ0सं0 18/26 धारा 217/212/221/323/351(3) बीएनएस थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
*बरामदगी*
• नकद धनराशि – ₹7,500/-
• मंगलसूत्र – 02 अदद (पीली धातु)
• कान का झाला – 01 जोड़ी (पीली धातु)
• कान की छोटी बाली – 01 जोड़ी (पीली धातु)
• अंगूठी – 02 अदद (पीली धातु)
• पायल – 02 जोड़ी (सफेद धातु)
• पैर की अंगुली का मीना – 04 जोड़ी (सफेद धातु)
• चैन – 02 अदद (सफेद धातु)
• मोती लगी अंगूठी – 01 अदद (सफेद धातु)
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
म0उ0नि0 रानी साहू
हे0का0 भैयालाल यादव
का0 ग्रीजेश यादव
थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़





