*TV20 NEWS || AZAMGARH :साइबर फ्राड के शिकार छात्र की 18,481.90/- रुपये की धनराशि त्वरित कार्रवाई से वापस कराई गई।*
*प्रेस – नोट*
*साइबर फ्राड के शिकार छात्र की 18,481.90/- रुपये की धनराशि त्वरित कार्रवाई से वापस कराई गई।*
*जनपद आजमगढ़ के थाना सिधारी क्षेत्र अंतर्गत साइबर फ्राड के एक मामले में पुलिस की तत्परता एवं तकनीकी दक्षता के चलते पीड़ित को न्याय दिलाया गया।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है—*
आवेदक श्री मुलायम चौहान पुत्र श्री रामजनम चौहान, निवासी शाहगढ़, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, पेशे से छात्र हैं। आवेदक द्वारा टेलीग्राम ऐप पर प्राप्त एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के कारण उनके बैंक खाते से 18,481.90/- रुपये की धनराशि कट गई। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत प्राप्त होते ही *थाना सिधारी की साइबर टीम* द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहायता प्राप्त करते हुए त्वरित एवं नियमानुसार कार्यवाही की गई। परिणामस्वरूप साइबर फ्राड से निकाली गई *संपूर्ण धनराशि 18,481.90/- रुपये* पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
पीड़ित को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श दिया गया।
*साइबर फ्रॉड के सामान्य तरीके*
01. फर्जी लिंक/ऐप – टेलीग्राम, व्हाट्सएप, एसएमएस या ई-मेल के माध्यम से भेजे गए लालच भरे या धमकी वाले लिंक।
02. फर्जी कॉल – बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर, पुलिस या किसी सरकारी विभाग के नाम पर कॉल।
03. ओटीपी/पिन की मांग – खाते की सुरक्षा या केवाईसी अपडेट के नाम पर ओटीपी या पिन पूछना।
04. ऑनलाइन जॉब/इनाम/लोन फ्रॉड – घर बैठे कमाई, इनाम या आसान लोन का झांसा।
05. सोशल मीडिया हैकिंग – फर्जी प्रोफाइल या लिंक के जरिए अकाउंट हैक करना।
*साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय-*
01. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
02. किसी भी व्यक्ति को ओटीपी, पिन, पासवर्ड, एटीएम विवरण साझा न करें।
03. बैंक या सरकारी विभाग कभी भी फोन पर गोपनीय जानकारी नहीं मांगते।
04. संदिग्ध कॉल या संदेश आने पर तुरंत सतर्क रहें।
05. मोबाइल में केवल आधिकारिक ऐप ही डाउनलोड करें।
➡️ यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर कॉल करें या *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज करें अथवा *अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर स्थित साइबर हेल्प डेस्क* से संपर्क करें।
*पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 विधनेश वर्मा
उ0नि0 नीतीश सिंह
का0 महेश कुमार
एवं समस्त साइबर टीम, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।






