TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा, डिप्टी सीएम को प्रार्थना पत्र

दिनांक 22-01-2026
भाजपा
माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी,
उप मुख्यमंत्री जी
उ०प्र० सरकार, लखनऊ।
निवेदन है कि मुहल्ला-मुकेरीगंज, ग्राम-शिवली, तप्पा-अठैसी, परगना- निजामाबाद, तहसील सदर, जनपद आजमगढ़ आराजी नं0-204, रकबा 920 कड़ी जो 132 की सार्वजनिक भूमि है, जो आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर शहर के मध्य राजकीय पालिटेक्निक चौराहे पर स्थित है। जिस पर भू माफिया द्वारा विकास प्राधिकरण, तहसील, पुलिस विभाग व उप जिलाधिकारी सदर व अधीनस्थ लेखपाल आदि की मिली भगत से रसूखदारों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। जिसके बाबत प्रार्थना पत्र समाधान दिवस पर दिया गया। जहाँ उप जिलाधिकारी मा० गंगवार जी व मुख्य राजस्व अधिकारी साहब समाधान दिवस पर सम्बन्धित अधिकारी थे। प्रार्थना पत्र को देखते ही गंगवार साहब आग बबूला हो गये और कब्जेदार के पक्ष में बात करते हुए हमें भाजपा के बाप व तोप हो क्या कर लोगे तक कह गये। मुझे समाजवादी के सरकार में भी इस प्रकार बेइज्जत नहीं होना पड़ा था।
मेरे द्वारा दिनांक 05.01.2026, 09.01.2026, 17.01.2026, 19.01.2026 को श्रीमान् जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया। काम जमीन पर कराया जा रहा है। माननीय प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर जी को भी प्रार्थना 10.01.2026 को एक पत्र दिया गया। इसके बावजूद भी ए०डी०ए० भी उक्त लोगों के पक्ष में खड़ा है और आज तक कार्य कराया जा रहा है। अतः आप महोदय से निवेदन है कि (हिंचलाल बनाम कमला देवी ) सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के तहत पोखरे पर हुए निर्माण को हटाकर पूरा रकबा 920 कड़ी सार्वजनिक हित में सुरक्षित कराने की कृपा करें।
संलग्नकः-
1- पूर्व में दिये गये प्रार्थना पत्रों की छायाप्रति ।
2- सुप्रिम कोर्ट के रूलिंग की छायाप्रति ।
भवदीय विनय गुप्त