*TV 20 NEWS|| BHADOHI :लोक सेवक पुलिस को उनके कर्तव्य से विचलित करने तथा गंभीर चोट पहचाने, लोक सेवक पर कर्तव्य पालन के दौरान हमला, आपराधिक बल का प्रयोग करने की घटना में शामिल 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक-21.01.2026
*◆लोक सेवक (पुलिस) को उनके कर्तव्य से विचलित करने तथा गंभीर चोट पहचाने, लोक सेवक पर कर्तव्य पालन के दौरान हमला, आपराधिक बल का प्रयोग करने की घटना में शामिल 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*◆श्रीमान उप जिलाधिकारी भदोही द्वारा एक अभियुक्त के विरुद्ध रिमांड स्वीकृत करने के उपरान्त ड्यूटी में लगे दो आरक्षियों द्वारा जिला कारागार में किया गया था दाखिल*
*◆जिला कारागार में अभियुक्त को दाखिल करने की बात को लेकर दाखिल अभियुक्त के परिजन (गिरफ्तार अभियुक्तों) द्वारा दिया गया उपरोक्त घटना को अंजाम*
थाना ज्ञानपुर पर आवेदक आरक्षी आशीष कुमार थाना सुरियावां द्वारा सूचित किया गया कि दिनांक 21.01.2026 को मैं एवं आरक्षी शशिकान्त भारती के साथ थाना सुरियावां से अभियुक्त राजू पुत्र कल्लू उर्फ अनवर उर्फ शहजादे उर्फ डंगर निवासी अमबेडकरनगर थाना सुरियावां जनपद भदोही को श्रीमान उप जिलाधिकारी भदोही द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध रिमांड स्वीकृत करने के उपरान्त जिला कारागार दाखिल करने हेतु लेकर जा रहे थे कि रास्ते में अभियुक्त के परिजन अभियुक्त को भगाने के फिराक में थे। तथा गाली-गलौज व धमकी दी जा रही थी। और कार्य सरकार में बाधा डाली जा रही थी। हम लोगों द्वारा अभियुक्त को जिला कारागार में दाखिल कराने के उपरान्त वापस थाना सुरियावां आ रहे थे कि समय लगभग 21.00 बजें लखनो तिराहा के थोड़ा आगे पेट्रोल पम्प से 100 मीटर पहले दो मोटर साईकिल से 06 व्यक्ति जिनका नाम 1. कल्लू उर्फ अनवर उर्फ शहजादे पुत्र जौहर उर्फ जलालुद्दीन 2. सोनू पुत्र लाले 3. जुगनू पुत्र लाले 4. भाई जान पुत्र पप्पू निवासी गण अम्बेडकरनगर थाना सुरियावां व 5. प्रदीप सरोज (बीडीसी मनापुर) पुत्र अज्ञात मनापुर थाना सुरियावां 6. धीरज पुत्र बब्लू पथरकट निवासी शिवपुर थाना मड़ियाहू जनपद जौनपुर द्वारा तेज आवाज में चिल्लाकर गाली-गलौज देने लगे कि मेरे लड़के को जेल में कैसे दाखिल कर दिए। मेरे साथी आरक्षी शशिकान्त को जमीन पर पटककर कल्लू अनवर उसकी छाती पर बैठकर अपने सभी साथियों के साथ मिलकर एक राय होकर जान से मारने की नीयत से सिर में ईट से लगातार वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिए। मैंने छुड़ाने की कोशिश किया तो मुझे भी मारने पीटने लगे। आरक्षी शशिकान्त की स्थिति नाजुक होने के करण इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। थाना ज्ञानपुर पर मु0अ0स0-16/2026 धारा 121(1)/132/126/191(2)/109(1)/352/351(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई
श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा लोक सेवक (पुलिस) को उसके कर्तव्य से विचलित करने तथा गंभीर चोट पहचाने, लोक सेवक पर कर्तव्य पालन के दौरान हमला, आपराधिक बल का प्रयोग करने की घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक 22.01.2026 को गठित पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल मु0अ0स0-16/2026 धारा 121(1)/132/126/191(2)/109(1)/352/351(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट से संबंधित अभियुक्त 1. भाईजान पुत्र पप्पू अरशद निवासी अम्बेडकरनगर थाना सुरियावां उम्र 18 वर्ष। 2. धीरज पुत्र बब्लू पथरकट निवासी शिवपुर थाना मडियाहू जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष। 3. प्रदीप सरोज (बीडीसी मनापुर) पुत्र भीम सरोज मनापुर थाना सुरियावां जनपद भदोही 36 वर्ष। को क्रमशः ग्राम विकईयाधाम, चकश्रीदत्त, दुर्गागंज तिराहे थाना ज्ञानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान संबंधित मा0 न्यायालय किया गया।
घटना में शामिल शेष वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का नाम व पता-*
1.भाईजान पुत्र पप्पू अरशद निवासी अम्बेडकरनगर थाना सुरियावां उम्र 18 वर्ष।
2.धीरज पुत्र बब्लू पथरकट निवासी शिवपुर थाना मडियाहू जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष।
3. प्रदीप सरोज (बीडीसी मनापुर) पुत्र भीम सरोज मनापुर थाना सुरियावां जनपद भदोही 36 वर्ष।
*वांछित अभियुक्तों का नाम पता:-*
1. कल्लू उर्फ अनवर उर्फ शहजादे पुत्र जौहर उर्फ जलालुद्दीन निवासी अम्बेडकरनगर थाना सुरियावां जनपद भदोही
2. सोनू पुत्र लाले निवासी अम्बेडकरनगर थाना सुरियावां जनपद भदोही
3. जुगनू पुत्र लाले निवासी अम्बेडकरनगर थाना सुरियावां जनपद भदोही
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 सतेन्द्र राय, हे0का0 मंगरू यादव, हे0का0 पीर मोहम्मद व का0 राहुल सिंह,का0 आनंद बर्मा थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही।





