*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना : रानी की सराय,अवैध असलहा, कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस–विज्ञप्ति, दिनांक : 23.01.2026*
*थाना : रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*
*अवैध असलहा, कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
थाना रानी की सराय पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान के दौरान एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
*1. पूर्व की घटना / अभियोग का विवरण (संक्षेप में):*
दिनांक 23.01.2026 को उ0नि0 सूरज तिवारी, थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 12/2026, धारा 317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम
1. राजन विश्वकर्मा पुत्र लालमणि, निवासी पलिया सोफीगंज, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़
2. मंजीत जायसवाल पुत्र स्व0 काली प्रसाद, निवासी चण्डेसर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
पंजीकृत किया गया।
*2. गिरफ्तारी का विवरण:*
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में उ0नि0 सूरज तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक चोरी की बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से बढ़ैला ताल की ओर से उंचीगोदाम की ओर जा रहे हैं।
सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
*तलाशी के दौरान—*
• अभियुक्त राजन विश्वकर्मा के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) एवं एक अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ।
• अभियुक्त मंजीत जायसवाल ने पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी कर उसके पुर्जे अलग-अलग बेचने की बात स्वीकार की।
*3. गिरफ्तारी का स्थान एवं समय:*
ग्राम बढ़ैला ताल से उंचीगोदाम की ओर, दिनांक 23.01.2026, समय लगभग 10:30 बजे
*4. पंजीकृत अभियोग:*
मु0अ0सं0 12/2026, धारा 317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट
5. गिरफ्तार अभियुक्त:
1. राजन विश्वकर्मा पुत्र लालमणि, निवासी पलिया सोफीगंज, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़
2. मंजीत जायसवाल पुत्र स्व0 काली प्रसाद, निवासी चण्डेसर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
*6. बरामदगी:*
➡ एक अदद अवैध तमंचा (.315 बोर)
➡ एक अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
➡ एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल
*7. गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
1. उ0नि0 सूरज तिवारी, का0 प्रमोद यादव, का0 चन्द्रजीत थाना रानी की सराय





