*TV20 NEWS|| LUCKNOW :लखनऊ प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई शोक सभा, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की संवेदना*
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराष्ट्र सरकार के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार के आकस्मिक विमान हादसे में निधन से शोकाकुल पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को प्रदेश कार्यालय,लखनऊ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र सिंह, पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी तथा गहरा शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि श्री अजित पवार का निधन देश और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक दूरदर्शी, कर्मठ एवं जनप्रिय नेता थे, जिनका योगदान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने में सदैव स्मरणीय रहेगा। इनका प्यार आम जनमानस के लिए सर्वोपरी था
उन्होंने कहा कि पार्टी इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।





