TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना जहानागंज में पंजीकृत अपराध जिसमें हत्या के आरोप मे 05 अभियुक्तों को आजीवन कारावास व 61500-61500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
“ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 05 आरोपी अभियुक्तो को मा0 न्यायालय द्वारा हत्या के आरोप में दोषी करार देते हुए अभियुक्तगण प्रत्येक को आजीवन कारावास व 61500-61500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
थाना जहानागंज में पंजीकृत अपराध जिसमें हत्या के आरोप मे 05 अभियुक्तों को आजीवन कारावास व 61500-61500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
➡ दिनांक- 03.01.2023 को वादी मुकदमा राजेश कुमार पुत्र लालचन्द निवासी बडौरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्तगण 1. राजकुमार पुत्र भगेलू 2. दीपक उर्फ अमित पुत्र राजकुमार 3. सतीश उर्फ डम्पी पुत्र राजकुमार 4. मनीष उर्फ पप्पी पुत्र राजकुमार 5. आशा पत्नी राजकुमार निवासीगण बडौरा खुर्द थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के द्वारा एक राय होकर वादी के घर मे घुसकर लाठी डण्डे व धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से मारने पीटने लगे जिससे वादी की पत्नी कौशल्या की मौके पर ही मृत्यु हो जाना ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0- 09/23 धारा-147, 148,149, 302,307, 325, 323,452 भादवि थाना जहानागंज पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ मुकदमे उपरोक्त मे 14 गवाहो को परीक्षित कराया गया ।
➡ जिसके क्रम में दिनांक- 28.01.2026 को मा0 न्यायालय जनपद न्यायाधीश कोर्ट आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. राजकुमार पुत्र भगेलू 2. दीपक उर्फ अमित पुत्र राजकुमार 3. सतीश उर्फ डम्पी पुत्र राजकुमार 4. मनीष उर्फ पप्पी पुत्र राजकुमार 5. आशा पत्नी राजकुमार निवासीगण बडौरा खुर्द थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए अभियुक्तगण प्रत्येक को आजीवन कारावास व 61500-61500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।





