‘TV 20 NEWS || AZAMGARH : ऑपरेशन रक्षा’ व बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत 07 बाल श्रमिकों को कार्यमुक्त कराया गया

निदेशक, मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशन में बच्चों के दुर्व्यापार (Child Trafficking) से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रक्षा’ विशेष अभियान एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 28.01.2026 को थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद आजमगढ़ के थाना क्षेत्र दीदारगंज (बेलवाना), एस0बी0एस0 ईंट भट्ठा एवं मार्टिनगंज बाजार स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 07 बाल श्रमिकों को कार्य करते हुए पाया गया। मौके पर बाल श्रमिकों के परिजनों को बुलवाकर सेवायोजकों एवं परिजनों को भविष्य में बच्चों से बालश्रम न कराने की कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध अधिनियम के उल्लंघन के संबंध में श्रम विभाग द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी की गई।

संयुक्त टीम द्वारा दुकानदारों एवं आमजन को बालश्रम न कराने के प्रति जागरूक किया गया तथा सार्वजनिक स्थलों, मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट/ढाबा, बेकरी, ऑटोमोबाइल दुकानों, गैराज आदि स्थानों पर बालश्रम निषेध से संबंधित पोस्टर चस्पा किए गए। इसके अतिरिक्त आपातकालीन सहायता हेतु शासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076, 181 के संबंध में लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया।

अभियान में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारीगण:
प्र0नि0 श्री अभयराज मिश्र – थाना ए.एच.टी., आजमगढ़
उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह – थाना ए.एच.टी., आजमगढ़
श्री रोहित प्रताप सिंह – श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आजमगढ़
मो0 नजरे आलम – श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आजमगढ़
का0 अश्वनी कुमार भारती – थाना ए.एच.टी., आजमगढ़
म0का0 सुनिता साहनी – थाना ए.एच.टी., आजमगढ़