*TV20 NEWS || AZAMGARH :साइबर फ्रॉड के कुल ₹15,000/- रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराया गया*

*प्रेस नोट*
*थाना-जीयनपुर, जनपद – आजमगढ़*

*साइबर फ्रॉड के कुल ₹15,000/- रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराया गया।*

*घटना का सक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 13.10.2025 को थाना जीयनपुर क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर अश्लील वीडियो देखने के नाम पर ₹15,000/- का साइबर फ्रॉड किया गया था। पीड़िता द्वारा इस संबंध में NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराई गई थी।

*कार्यवाही का विवरणः-*
उक्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना जीयनपुर की स्थानीय साइबर क्राइम टीम द्वारा प्रभावी तकनीकी प्रयासों के माध्यम से पीड़िता के साथ हुए साइबर फ्रॉड की धनराशि ₹15,000/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

*नागरिकों से अपीलः-*
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, वीडियो कॉल अथवा फर्जी अधिकारी बनकर डराने-धमकाने की स्थिति में घबराएं नहीं तथा तुरंत 1930 हेल्पलाइन या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

*साइबर टीम का विवरण:-*
01. उ0नि0 श्री विश्वजीत पाण्डेय, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़
02. का0अ0 शहादत अंसारी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़
03. का0 अजय पाठक, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़