*TV20 NEWS || AZAMGARH :छिनैती की घटना का सफल अनावरण, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना– सरायमीर, जनपद आजमगढ़*
*छिनैती की घटना का सफल अनावरण, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/संक्षिप्त विवरण—*
वादी मुकदमा श्री विनय प्रताप यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी ग्राम समसुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना सरायमीर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 25.01.2026 को समय लगभग 19:20 बजे वह संजरपुर बाजार से सरायमीर की ओर पैदल जाते हुए मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अंगेठी ढाबा के पास पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छिनैती कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया तथा मौके से फरार हो गए।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 304 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही सीईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल नंबर को ट्रेस पर लगाया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण—*
आज दिनांक 29.01.2026 को मुखबिर खास से प्राप्त सूचना एवं सीईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तों को समय लगभग 11:56 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्यवाही के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*बरामदगी—*
1 अदद मोबाइल फोन (VIVO V20)
*प्रकाश में आए गिरफ्तार अभियुक्त—*
1. राजू बनवासी पुत्र महेन्द्र बनवासी, निवासी रिवा बंभनगांव, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 26 वर्ष
2. राजमन पुत्र महेन्द्र बनवासी, निवासी रिवा बंभनगांव, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0 28/2026, धारा 304 बीएनएस, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम—*
1. उ0नि0 प्रशान्त सिंह, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
2. का0 संजीव कुमार यादव, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 राकेश उपाध्याय, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
4. का0 मुन्दन कुमार, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
5. हे0का0 ओमकार, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़