*TV20 NEWS || AZAMGARH :पीड़िता के जान से मारने की नीयत से सिर पर लोहे की रॉड से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना– पवई, जनपद– आजमगढ़*
*पीड़िता के जान से मारने की नीयत से सिर पर लोहे की रॉड से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण–*
दिनांक 29.01.2026 को वादी केशरी गुप्ता पुत्र हरिपाल गुप्ता, निवासी ग्राम सौदमा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी घायल पुत्री के साथ थाना पवई पर उपस्थित होकर एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तगण द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे वादी की पुत्री के सिर में गंभीर चोट आई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 17/2026, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक- 30.01.2026 को उ0नि0 लाल बहादुर बिन्द मय हमराह का0 केशव राम पाल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त हरिसेन यादव उर्फ पेशकार यादव पुत्र स्व0 हरिदास यादव, निवासी ग्राम सौदमा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ को मिल्कीपुर अंडरपास से समय करीब 11:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
नाम – हरिसेन यादव उर्फ पेशकार यादव पिता – स्व0 हरिदास यादव निवासी – ग्राम सौदमा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ उम्र – लगभग 40 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 17/2026, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना पवई, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम–*
उ0नि0 लाल बहादुर बिन्द
का0 केशव राम पाल थाना पवई, जनपद आजमगढ़





