*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में सैनिक बंधु बैठक आयोजित, पूर्व सैनिकों व आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश*
आजमगढ़ 30 जनवरी– अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री राहुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कल देर सायं कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में पूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण हेतु सैनिक बन्धु बैठक आहूत की गयी। जिसमें पूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना गया।
बैठक के दौरान कुल 07 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसके लिए उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी एवं विभागों को निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) महोदय द्वारा निर्देशित किया गया।





