*TV20 NEWS || AZAMGARH : दो उप-निरीक्षक हुए सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन्स में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह*

*प्रेस–विज्ञप्ति*
*दिनांक – 31.01.2026*
*जनपद आज़मगढ़ से कुल 02 उप-निरीक्षक सेवानिवृत्त*
➡️आज दिनांक 31.01.2026 को जनपद आज़मगढ़ पुलिस से 01 उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं 01 उप-निरीक्षक (लेखा) सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन्स, आज़मगढ़ में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
➡️कार्यक्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन* द्वारा सेवानिवृत्त दोनो उप-निरीक्षकों को सम्मानपूर्वक मिठाई खिलाकर, गले में पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न (मोमेन्टो) प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए सभी पुलिस कार्मिकों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहें।
➡️सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों का विवरण—
1. उप-निरीक्षक अवधेश उपाध्याय – जनपद आज़मगढ़
2. उप-निरीक्षक (लेखा) मोहन कुमार श्रीवास्तव – जनपद आज़मगढ़