TV 20 NEWS || AZAMGARH : सुरक्षा एवं जागरूकता की दिशा में बड़ी पहल,ट्रैफिक पुलिस, अग्निशमन विभाग, मिशन शक्ति एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन

आज दिनांक 31.01.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ डा० अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में आमजन की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस, अग्निशमन विभाग, मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम की संयुक्त टीम द्वारा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल, आजमगढ़ में एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न आपात स्थितियों से निपटने हेतु जागरूक किया गया।

➡️ इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति सचेत करना रहा।

ट्रैफिक पुलिस—
टी0एस0आई जयशंकर सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट व सीटबेल्ट की अनिवार्यता तथा दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में घायलों की सहायता के महत्व को मॉक ड्रिल के माध्यम से समझाया गया।

अग्निशमन विभाग—
अग्निशमन टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा का जीवंत प्रदर्शन किया गया। गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे बुझाने के तरीकों तथा बहुमंजिला इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने (रेस्क्यू ऑपरेशन) का अभ्यास कर दिखाया गया।

मिशन शक्ति—
महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090 सहित अन्य सहायता हेल्पलाइन की जानकारी दी गई तथा विपरीत परिस्थितियों में सेल्फ-डिफेंस एवं स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया।

साइबर क्राइम—
साइबर विशेषज्ञों द्वारा बढ़ते डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी स्कैम एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

👉 इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि “इस प्रकार की संयुक्त मॉक ड्रिल से न केवल पुलिस की कार्यकुशलता में वृद्धि होती है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ होती है। किसी भी आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम को कम करना हमारी प्राथमिकता है।”

उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी—
यातायात पुलिस से उ0नि0 (यातायात) जयशंकर सिंह, आ0 (यातायात) शुभम यादव, आ0 (यातायात) अमित सरोज;
महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, पुलिस कार्यालय आजमगढ़ से उ0नि0 वकील सिंह, उ0नि0 वरुणेश कुमार मिश्र, आ0 सर्वेश कुमार, म0आ0 शिखा तिवारी;
साइबर सेल, थाना कोतवाली से वरिष्ठ उ0नि0 मेहरे आलम, उ0नि0 विजय कुमार, आ0 नीरज पटेल, म0आ0 उमा वर्मा;
अग्निशमन विभाग से फायरमैन नीरज दुबे एवं फायरमैन नन्दलाल उपस्थित रहे।