*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – कन्धरापुर, दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार*

*प्रेस–विज्ञप्ति, दिनांक : 03.02.2026*
*थाना – कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़*
*दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का विवरण—*
दिनांक 05.05.2025 को एक आवेदिका निवासी ग्राम मिरिया, पोस्ट व थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 15 वर्ष) को अभियुक्त रोहित कुमार द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है तथा पीड़िता को भगाने में रीना देवी पत्नी पप्पू उर्फ अरविन्द की संलिप्तता है।
उक्त सूचना के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 123/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियोग से सम्बन्धित पीड़िता की बरामदगी दिनांक 31.01.2026 को की गई। पीड़िता का बयान धारा 180 बीएनएसएस एवं 183 बीएनएसएस के अन्तर्गत अंकित कराया गया तथा चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पीड़िता के बयान एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अभियोग में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण—*
दिनांक 03.02.2026 को उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह पुलिस बल के वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त—
1. रोहित कुमार पुत्र शिवमूरत राम, निवासी ग्राम जमुआ हरीराम, थाना कन्धरापुर, हाल मुकाम ग्राम हिच्छनपट्टी, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 22 वर्ष),
2. रीना देवी पत्नी पप्पू उर्फ अरविन्द, निवासी ग्राम मिरिया, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 35 वर्ष),
को दिनांक 03.02.2026 समय 13:45 बजे, मिरिया तिराहे से सेहदा की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0 123/2025, धारा 65(1)/137(2)/87/61(2) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
1. उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह, थाना कन्धरापुर
2. का0 आकाश गौड़, थाना कन्धरापुर
3. म0आ0 रागिनी पाठक, थाना कन्धरापुर जनपद पुलिस, आजमगढ़