*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ के आईटीआई में 04 फरवरी को मारुति सुज़ुकी कैम्पस सेलेक्शन आयोजित*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
————————
आजमगढ़ 03 फरवरी– प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आजमगढ़ श्री नागेन्द्र सिंह ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हर्रा की चुंगी आजमगढ़ में दिनांकः 04 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से कैम्पस सेलेक्सन का आयोजन किया गया है। जिसमें मारूती सुजुकी प्रा०लि० कम्पनी गुजरात के द्वारा योग्यता आई०टी०आई० व्यवसाय- फिटर, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वायरमैन, शीटमेटल सी०ओ०ई०आटोमाबाइल, इलैक्ट्रानिक मैकेनिक, टूल एंड डाई, पी०पी०ओ० के उतीर्ण केवल पुरूष प्रशिक्षार्थी अपने बायोडाटा के साथ सम्मिलित हो सकते है।