कंधरापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कर शीघ्र संचालित कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिला किसान एकता समिति। गौरतलब है कि मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे किसान एकता समिति के सदस्याओं ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। समिति के विधिक परामर्श दाता एडवोकेट प्रकाश रंजन राय का कहना था कि 2007 में कंधरापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हुआ जो बाद में राज्य निर्माण निगम की उपेक्षाओं का शिकार हो गया। समिति के प्रयास से किसी तरह स्वास्थ्य केंद्र का कार्य शुरू तो हुआ लेकिन फिर से अधर में अटक गया।
वर्तमान समय में दवा इलाज के लिए लोगो को शहर की तरफ जाना पड़ता है। ऐसे में समिति की मांग है कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधूरे कार्यों को पूर्ण कर संचालित किया जाए।
जिससे कि आसपास के 12 गांवों की लगभग 20 हजार आबादी को लाभ मिल सके।





