*TV20 NEWS || AZAMGARH :चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त सत्यम गौड़ गिरफ्तार, थाना कन्धरापुर पुलिस को सफलता*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक – 04.02.2026*
*थाना – कन्धरापुर, जनपद – आजमगढ़*
*चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी*
पूर्व की घटना का विवरण –
दिनांक 20.10.2025 को आवेदक रजत कुमार पुत्र संतोष कुमार प्रसाद, निवासी ब्रह्मस्थान शिवा हॉस्पिटल के बगल में, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा ई-एफआईआर के माध्यम से सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल (125 सीसी पल्सर) वाहन संख्या JH 05 DE 6354 दिनांक 11.06.2025 को समय लगभग 08.00 से 09.00 बजे के मध्य चोरी हो गई थी। उक्त सूचना के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 325/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा संपादित की जा रही थी।
विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल थाना तरवां क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बरामद हुई। पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्तगण
1. अविनाश पुत्र स्व0 हरिराम मौर्य, निवासी मुस्तफाबाद, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
2. सत्यम गौड़ पुत्र स्व0 लालचन्द गौड़, निवासी मोहब्बतपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
3. निखिल उर्फ कालू पुत्र विनोद सिंह, निवासी चकरावां, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़
के नाम प्रकाश में आए।
*गिरफ्तारी का विवरण –*
आज दिनांक 04.02.2026 को उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमण/देखभाल की जा रही थी कि मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त सत्यम गौड़ पुत्र स्व0 लालचन्द गौड़, निवासी मोहब्बतपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को कम्हेनपुर पुलिया के पास से समय 14.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
सत्यम गौड़ पुत्र स्व0 लालचन्द गौड़ निवासी – मोहब्बतपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ उम्र – लगभग 28 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0 325/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़
2. का0 आकाश गौड़, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़





