*TV20 NEWS || AZAMGARH :शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के प्रकरण में एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*

प्रेस नोट, थाना – मेंहनाजपुर, जनपद – आजमगढ़*
*शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के प्रकरण में एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*
दिनांक 02.02.2026 को थाना मेहनाजपुर क्षेत्र की एक युवती द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि वह लगभग 19 वर्ष की है तथा अभियुक्त के साथ विगत लगभग 04 वर्षों से प्रेम-संबंध था। आरोप है कि दिनांक 31.01.2026 को अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर वादिनी को बनारस ले जाकर शारीरिक संबंध स्थापित किया गया तथा बाद में शादी से इंकार कर दिया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0 08/2026 धारा 69, 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त मुकदमे की विवेचना उ0नि0 परमहंस मौर्य द्वारा की जा रही है।
*पुलिस कार्यवाही का विवरण*
दिनांक 04.02.2026 को उ0नि0 परमहंस मौर्य मय हमराह पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर इटैली बाजार के पास से एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
बाल अपचारी को कारण बताकर समय लगभग 07:40 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।