*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में मतदाता सूची को लेकर समाजवादी पार्टी का जोरदार विरोध, जिलाधिकारी से आश्वासन प्राप्त*

प्रकाशनार्थ,
जनपद-आजमगढ़ पर (S.I.R) में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान भारी व भाजपा नेताओं द्वारा B.L.O.s से फॉर्म 7 पर जबरदस्ती दस्तखत बनवाकर जिंदा व मौजूद व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से काटने का प्रयास किया जा रहा है।
इस प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक-नफीस अहमद,विधायक- अखिलेश यादव, विधायक- पूजा सरोज, अध्यक्ष जिला पंचायत विजय यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव आदि ने जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी/ ए.डी.एम प्रशासन से मिलकर भारी विरोध दर्ज कराया।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि टाइप सुधा फॉर्म 7 भाजपा के नेता 100-100 व 50-50 की तादाद में लेकर B.L.O.s से जबरदस्ती दरखास्त बनवाकर जमा करने का नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं।जो B.L.O.s फार्म लेने से मना कर रहे हैं उन्हें डरा धमका रहे हैं या एस.डी.एम. से टेलीफोन करा रहे हैं यह कार्य बिल्कुल नियम विरुद्ध प्रशासन ऐसे लोगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करेगा तो समाजवादी पार्टी ऐसे लोगों को इकट्ठा कर व धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी।
भाजपा के लोग यह समझ गए हैं कि ड्राफ्ट लिस्ट में आए नाम के बदौलत हम नहीं जीत पाएंगे इस कारण आयोग की मदद से प्रशासन के माध्यम से सरकार फर्जी तरीके से वोटों को कटवाने का प्रयास कर रही है।
जिलाधिकारी ने इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।