*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – पवई, किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना – पवई, जनपद – आजमगढ़*
*किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/इतिहास –*
दिनांक 03.02.2026 को वादी थाना पवई, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 02.02.2026 को रात्रि समय लगभग 10.00 बजे उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस बनाम विजेन्द्र पुत्र रमेश निवासी ग्राम सुलेमापुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण –*
दिनांक 03.02.2026 को व0उ0नि0 गोपाल जी मय हमराह का0 चन्द्रशेखर शाह व महिला आरक्षी कल्पना निर्मल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विजेन्द्र पुत्र रमेश निवासी ग्राम सुलेमापुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ को ग्राम सुलेमापुर से समय करीब 15.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
विजेन्द्र पुत्र रमेश निवासी – ग्राम सुलेमापुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ उम्र – लगभग 21 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0 20/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना पवई, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. व0उ0नि0 गोपाल जी, का0 चन्द्रशेखर शाह, म0का0 कल्पना निर्मल, थाना पवई, जनपद आजमगढ़





