*TV20 NEWS || AZAMGARH :सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में आजमगढ़ की बड़ी उपलब्धि, 100% लोन वितरण वाला प्रदेश का दूसरा जिला*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 04 फरवरी– उपायुक्त उद्योग श्री एसएस रावत ने बताया है कि शासनादेश द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) का संचालन प्रारम्भ किया गया है।
मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनपद में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया तथा सम्बधित बैंको से नियमित समन्वय, आवेदन पत्रों की समयबद्ध फारवर्डिंग एवं अनवरत मानीटरिंग के फलस्वरूप आजमगढ़ शत प्रतिशत लोन वितरण करने वाला प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला बन गया हैं।
उक्त के क्रम में योजना के प्रति युवाओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा निर्धारित धनराशि रू0 5.00 लाख में महिन्द्रा एवं आयशर कम्पनी के 33 हार्स पावर के ट्रैक्टर द्वारा संचालित आयल मिल एवं फलोर की परियोजनाओं को भी सम्मिलित किया गया है।
उपायुक्त उद्योग ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि योजनांतर्गत उक्त नवाचार परियोजनाओं हेतु आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करते हुए आत्मनिर्भर होने के सपने को साकार करें। इस सम्बन्ध में यह भी स्पष्ट किया जाता है कि जनपद मुख्यालय स्थित कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रो0 तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ से सम्पर्क स्थापित कर योजना सम्बन्धी अपनी पृच्छाओं का रामाधान कर सकते हैं।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-04.02.2026——–