TV 20 NEWS || BALLIA : पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक, के कुशल निर्देशन में साइबर सेल द्वारा लोन दिलाने के नाम पर फ्रॉड किया गया संपूर्ण धनराशि ₹ 1,00,000/-(एक लाख रु0) पीड़ित के खाते में कराया गया वापस।

◆पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक, के कुशल निर्देशन में साइबर सेल द्वारा लोन दिलाने के नाम पर फ्रॉड किया गया संपूर्ण धनराशि ₹ 1,00,000/-(एक लाख रु0) पीड़ित के खाते में कराया गया वापस।
◆स्थानान्तरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़ित द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद।
जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा साइबर सेल/हेल्प डेस्क को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
दिनांक 19.06.2025 को शिकायतकर्ता आदित्य सिंह यादव को आनलाइन लोन दिलाने के नाम पर आरोपी द्वारा ₹100000 की ठगी कर ली गई थी, उक्त के सम्बन्ध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया गया था। साइबर सेल भदोही द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक का फ्रॉड हुई धनराशि को ट्रेस करते हुए संबंधित बैंक खातों में होल्ड कराया गया जिसके उपरांत संबंधित बैंक से पत्राचार कर फ्रॉड हुई संपूर्ण धनराशि ₹100000/- (एक लाख रु0) को पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा अपने खाते से गयी धनराशि को वापस पाकर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक भदोही व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक जनपद- भदोही व साइबर सेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी ।
साइबर फ्रॉड के बचने के लिए सावधानिया-
1.साइबर फ्रॉड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें ।
2.किसी अन्जान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड़ न करें ।
3.वर्क फ्राम होम, शेयर ट्रेडिंग करने से पहले सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ही उपयोग करें ।
4.कृपया किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा पैसो की मांग किये जाने पर अच्छे से जाँच ले एवं अपने खाते का बैलेंस चेक कर ले, किसी के बहकावे में न आये ।
5.अज्ञात व्यक्ति/अज्ञात मोबाइल नम्बर द्वारा भेजी गयी लिंक को क्लिक न करें ।
साइबर सेल थाना भदोही पुलिस टीम-
1.नि0 श्यामधर सिंह
2.हे0का0 देवानंद
3.का0 सदानंद