TV 20 NEWS || AZAMGARH :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी

आज दिनांक 06.02.2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई (जन संवाद) कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की गहन समीक्षा की गई। संबंधित थानों द्वारा की गई जांच के उपरांत प्रस्तुत फीडबैक से असंतोष व्यक्त करने वाले कुल 06 आवेदकों को जनसुनवाई हेतु आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 05 आवेदक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष उपस्थित हुए।

 

➡️   जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल एवं प्रशिक्षणाधीन अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमसुख दरिया के साथ उपस्थित आवेदकों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

 

👉  प्राप्त शिकायतों के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर तथ्यपरक आख्या प्रस्तुत करने तथा शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

➡️  इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही अथवा उदासीनता को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।