TV 20 NEWS || BALLIA: थाना मनियर, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये ठगी की गयी सम्पूर्ण धनराशि 27,000/- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में कराया गया वापस

थाना मनियर, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये ठगी की गयी सम्पूर्ण धनराशि 27,000/- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में कराया गया वापस ।

उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता श्री आवेदक दीपक कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी मनियर थाना मनियर जनपद बलिया के द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसमें शिकायतकर्ता के बैंक खाते से कुल 27,000/- रूपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/ नोडल साइबर सेल बलिया श्री कृपा शंकर के निर्देशन में थाना मनियर बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक 05.02.2026 को शिकायतकर्ता श्री आवेदक दीपक कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी मनियर थाना मनियर जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि 27,000/- रूपये मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धनराशि को वापस कराया गया।

आवेदक द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना मनियर बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

थाना मनियर पुलिस टीम बलिया
1. थानाध्यक्ष श्री कौशल कुमार पाठक थाना मनियर, बलिया ।
2. उ0नि0 श्री अंकित यादव थाना मनियर , बलिया ।
3. क0आ0 मनोज प्रजापति थाना मनियर, बलिया ।
4. का0 अक्षय शुक्ला थाना मनियर जनपद बलिया ।

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस