TV 20 NEWS || AZAMGARH : मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम जागरूकता को लेकर ग्राम पंचायत गोधौरा में संयुक्त चौपाल का आयोजन
थाना जहानागंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत गोधौरा में दिनांक- 05.02.2026 को मिशन शक्ति अभियान एवं साइबर क्राइम जागरूकता के अंतर्गत एक संयुक्त चौपाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री विवेक त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में, थानाध्यक्ष श्री अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व तथा महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्री वरुणेश मिश्रा द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
चौपाल के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं सुरक्षा से संबंधित सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, लाभकारी कार्यक्रमों तथा महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्री वरुणेश मिश्रा द्वारा उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को महिला अधिकारों एवं आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उप निरीक्षक श्री वकील सिंह, आरक्षी श्री पंकज कुमार एवं महिला आरक्षी श्रीमती मंशा यादव द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित टोल-फ्री नंबरों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए पंपलेट का वितरण किया गया।
🛡️ साइबर क्राइम जागरूकता सत्र
साइबर जागरूकता सत्र में आरक्षी श्री सतेंद्र यादव द्वारा साइबर अपराध के नवीन तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों को सरल एवं प्रभावी भाषा में समझाया गया। इस दौरान निम्नलिखित 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया—
1️⃣ अज्ञात कॉल/मैसेज से सतर्क रहें
2️⃣ OTP किसी को न बताएं
3️⃣ फर्जी लिंक पर क्लिक न करें
4️⃣ महिलाओं एवं बच्चियों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करें
5️⃣ सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखें (मजबूत पासवर्ड व 2FA)
6️⃣ डिजिटल भुगतान के दौरान सावधानी बरतें
7️⃣ फर्जी नौकरी एवं लोन ऑफर से बचें
8️⃣ मोबाइल में अनजान ऐप इंस्टॉल न करें
9️⃣ साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत करें
🔟 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930
अथवा www.cybercrime.gov.in
पर शिकायत दर्ज करें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे स्वयं सतर्क रहें, डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
इस संयुक्त चौपाल में छात्र-छात्राओं सहित ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही तथा कार्यक्रम को अत्यंत सकारात्मक एवं सराहनीय प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।
✨ मिशन शक्ति : सुरक्षित महिला, सशक्त समाज
🛡️ साइबर सुरक्षा : जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव





