TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना – बरदह, जनपद आजमगढ़ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 05.02.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि उसकी पुत्री के साथ अभियुक्त रोहित पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम मुर्की, थाना केराकत, जनपद जौनपुर द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया तथा अब वह शादी करने से इन्कार कर रहा है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।
उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 38/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री सुरेश चन्द्र मिश्र द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण—
आज दिनांक 07.02.2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री सुरेश चन्द्र मिश्र द्वारा हमराह पुलिस बल के साथ कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रोहित पुत्र राजकुमार को जिवली तिराहा से समय 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
नाम – रोहित पुत्र राजकुमार निवासी – ग्राम मुर्की, थाना केराकत, जनपद जौनपुर उम्र – लगभग 24 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक – श्री सुरेश चन्द्र मिश्र, थाना बरदह
2. हेड कांस्टेबल – श्री संदीप सिंह, थाना बरदह
3. कांस्टेबल – श्री सतिभान सिंह, थाना बरदह





