TV 20 NEWS || AZAMGARH :विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) व थाना ए.एच.टी., आजमगढ़ की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक सम्पन्न

विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं थाना ए.एच.टी., आजमगढ़ की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आज दिनांक 09.02.2026 को समय 13:00 बजे पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी थाना ए.एच.टी./एसजेपीयू के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया।
➡️बैठक में बाल अधिकारों की सुरक्षा, महिला सुरक्षा, किशोर न्याय अधिनियम-2015, पोक्सो अधिनियम एवं बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों/विवेचकों द्वारा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
➡️इस दौरान पोक्सो प्रकरणों की सूचना 24 घंटे के भीतर सीडब्लूसी को प्रेषित करने, नाबालिग को किसी भी दशा में लॉकअप में न रखने, महिला/पीड़िता को सूर्यास्त के बाद थाने पर न रोककर वन स्टॉप सेंटर में रखने, बाल श्रम से मुक्त बच्चों को सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत करने तथा पीड़ित/बाल अपचारी की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखने के निर्देश दिए गए।
➡️बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। बैठक के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत बाल विवाह के विरुद्ध शपथ भी ली गई। अंत में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।