*TV20 NEWS || AZAMGARH :राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर में एल्बेंडाजोल खिलाकर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ*
आज दिनांक 10फरवरी 2026को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर विकास खण्ड पल्हनी आजमगढ़ में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नन्हकू राम वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ श्री राजीव पाठक, श्री दिनेश कुमार वर्मा खन्ड शिक्षा अधिकारी पल्हनी आजमगढ़ एवं एसीएमओ, तथा श्री दिनेश सिंह लीडर ट्रेनर स्काउट आजमगढ़ एवं श्री जयराम प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर विकास खण्ड पल्हनी आजमगढ़ सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर के छात्र छात्राओं को एलवेन्डाजोल की दवा खिलाकर जनपद स्तर पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती कुसुम पाठक सुनीता राय रमजा फात्मा उमा राय संगीता राय पूनम राय गीता राय इन्द्रावती सिंह डॉ ऋतु पान्डेय अभिषेक दूबे संगीता यादव नीतू गुप्ता सहित सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रवीन्द्र कुमार जिलाधिकारी आजमगढ़ का प्रवेश द्वार पर स्काउट कलर पार्टी एवं बैन्ड द्वारा स्वागत किया गया इसके पश्चात् जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रवीन्द्र कुमार ने कार्यक्रम में फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर विद्यालय में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नन्हकू राम जी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ श्री राजीव पाठक ने भी बच्चों को एल्बेंडाजोल कृमि मुक्ति नाशक दवा खिलाकर सभी के उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश सिंह लीडर ट्रेनर स्काउट आजमगढ़/सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर विकास खण्ड पल्हनी आजमगढ़ ने किया अन्त में सभी को हार्दिक साधुवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नन्हकू राम जी ने विद्यालय परिवार उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर की भूरि भूरि प्रशंसा और सराहना करते हुए सभी छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया।
।





