*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना कोइरौना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़: इनामी अभियुक्त सहित तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद, एक घायल*
*थाना कोइरौना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ का संक्षिप्त विवरण:-*
आज दिनांक 11.02.2026 को समय रात्रि 00.35 बजें थाना कोइरौना क्षेत्र अंतर्गत थाना कोइरौना पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर भेलसी रोड पर स्थित TVS एजेंसी पैग़हा के पीछे *पुलिस मुठभेड़* में थाना कोइरौना पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 159/2025 धारा 303(2) बीएनएस में प्रकाश में आए अंतर्जनपदीय वांछित अभियुक्त ₹5000/- इनाम घोषित संदीप यादव पुत्र दधीचि निवासी बिलारी थाना हंडिया जनपद प्रयागराज उम्र 23 वर्ष एवं अन्य साथी अभियुक्त जय प्रकाश यादव पुत्र राजेश यादव निवासी भेलसी थाना हंडिया जनपद प्रयागराज उम्र 22 वर्ष व एक अपचारी अभियुक्त उम्र 17 वर्ष को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्तों के अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर तथा 01 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा कारतूस,एक अदद पेचकस पिलास, एक अदद चाकू एवं मोटरसाइकिल यामाहा काले लाल रंग की नंबर UP 70 CM 4051 बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने इरादे से तमंचे से फायर किया गया जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग के दौरान अभियुक्त संदीप उर्फ आशीष यादव पुत्र दधीचि निवासी बिलारी थाना हंडिया जनपद प्रयागराज के दाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीग भेजा गया है। जहां घायल अभियुक्त की स्थिति सामान्य है। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त संदीप उर्फ आशीष यादव पुत्र दधीचि निवासी बिलारी थाना हंडिया जनपद प्रयागराज के जनपद भदोही एवं प्रयागराज सहित अनेक जनपदों में करीब 1 दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उच्चाधिकारीगण के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम/फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।





