*TV 20 NEWS || MAU: थाना मुहम्मदाबाद साइबर टीम ने 2 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का सफलतापूर्वक रिफंड कराया*
*यूपीआई के माध्यम से अंजान व्यक्ति द्वारा फ्राड की गयी 200000/- रु0 कुल धनराशि (दो लाख रुपये ) रुपये थाना मुहम्मदाबाद साइबर पुलिस टीम द्वारा वापस कराया गया–*
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर अपराध के माध्यम से आंनलाइन ठगी गयी धनराशि वापस दिलाने व साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए यूपीआई के माध्यम से अंजान व्यक्ति द्वारा फ्राड की गयी 200000, /- रु0 कुल धनराशि (दो लाख रुपये ) पीडित मृत्युंजय सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी देवसीपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ। आवेदक के कुल धनराशि 200000 रुपये की सम्पूर्ण धनराशि अथक प्रयास कर उनके खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा उच्चाधिकारियों व थाना मुहम्मदाबाद के अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साइबर अपराध किसी के साथ और किसी भी प्रकार से घटित हो सकता है। बस जागरुक रहकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है।
*बरामदकर्ता पुलिस टीम-*
1. क0आ0 संजय गुप्ता थाना मुहम्मदाबाद ।
2. म0आ0 शालिनी मौर्य थाना मुहम्मदाबाद ।
3. म0आ0प्रिया सिंह थाना मुहम्मदाबाद ।





