*TV20 NEWS || AZAMGARH :भाजपा सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा: हवलदार यादव*

प्रकाशनार्थ,
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भा.ज.पा.सरकार का यह बजट झूठ का पुलिंदा है इसमें किसानों, बेरोजगारों के लिए कोई ठोस योजना नहीं है महंगाई पर कोई कंट्रोल का कोई प्राविधान नहीं किया गया है आजमगढ़ जनपद में एक भी योजना नहीं रखी गई है पूरे प्रदेश में 14 मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही गई है आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में जो सुविधाएं देनी चाहिए वह नहीं मिल पा रहे हैं दबाव, स्टाफ की कमी है शिक्षा,चिकित्सा के क्षेत्र में कोई ठोस उपाय नहीं सुझाया गया है यह जनता को मूर्ख बनाने का बजट है।