TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना– तहबरपुर- गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना– तहबरपुर, जनपद– आजमगढ़*
*गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*1. पूर्व की घटना/इतिहास*
दिनांक 11.02.2026 को थानाध्यक्ष थाना तहबरपुर द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/2026 धारा 2(ख)(II)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 का अभियोग पंजीकृत कराया गया। प्रकरण की प्रारम्भिक विवेचना व0उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम में अभियुक्त राजू सिंह उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया, जो वांछित चल रहा था।
*2. गिरफ्तारी का विवरण*
श्री अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12.02.2026 को व0उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजू सिंह पुत्र गुरूमित सिंह निवासी ग्राम बहेड़ थाना बस्सी पठाना जनपद फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) को किशुनदासपुर मोड़ से समय 12:30 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
राजू सिंह पुत्र गुरूमित सिंह निवासी ग्राम बहेड़ थाना बस्सी पठाना जनपद फतेहगढ़ साहिब, राज्य पंजाब
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 18/2026 धारा 2(ख)(II)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 55/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1. व0उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव
2. का0 रत्नेश सिंह
3. का0 राकेश कुमार
4. का0 मिथिलेश साह थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़