*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना– फूलपुर-किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना– फूलपुर, जनपद– आजमगढ़*
*किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*01. पूर्व की घटना/इतिहास*
दिनांक 07.02.2026 को थाना फूलपुर पर एक महिला द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 06.02.2026 को उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 16 वर्ष) अपने छोटे भाई के साथ विद्यालय से घर लौटते समय रवि राजभर पुत्र रामआसरे राजभर निवासी ग्राम बन्दीपुर थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा मोटरसाइकिल से आकर बहला-फुसलाकर कहीं ले जाई गई। काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का पता नहीं चल सका। यह भी उल्लेख किया गया कि अभियुक्त पूर्व में चोरी-छिपे मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करता था।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम रवि राजभर पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 बासदेव मिश्रा द्वारा की जा रही है।
*पुलिस कार्यवाही / गिरफ्तारी का विवरण*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष फूलपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग एवं तलाश अभियान चलाया जा रहा था।
इसी क्रम में दिनांक 11.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चेतरा मोड़ से अभियुक्त रवि राजभर को समय 18:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. रवि राजभर पुत्र रामआसरे राजभर निवासी ग्राम बन्दीपुर थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 40/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 40/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ (विवेचनाधीन)
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1. उ0नि0 बासदेव मिश्रा
2. हे0का0 अवधेश यादव
3. का0 श्रीकान्त
म0का0 अंजू सिंह थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़





