*TV20 NEWS || AZAMGARH :सोने-चाँदी का लालच देकर 02 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1,90,000/- बरामद*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना– सरायमीर, जनपद– आजमगढ़*
*सोने-चाँदी का लालच देकर 02 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1,90,000/- बरामद*
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 12.02.2026 को वादी श्री नन्दलाल निषाद पुत्र स्व0 जेठू निषाद निवासी ग्राम पश्चिम पट्टी थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना सरायमीर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि लगभग एक माह पूर्व धर्मेन्द्र पुत्र लालजीत निवासी कमरावा थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ ने झाड़-फूंक के बहाने उनसे संपर्क किया तथा अपने साथी रामआशीष मौर्या पुत्र लल्लन मौर्या निवासी जमुवावा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ के पास 20 किलो चाँदी व 02 सोने की ईंट होने का लालच दिया।
दिनांक 10.02.2026 को छित्तेपुर पेट्रोल पम्प के पास दोनों अभियुक्तों ने वादी से ₹2,00,000/- लेकर कागज में लिपटे दो थैले थमा दिए और मौके से फरार हो गए। बाद में थैला खोलने पर उसमें पीतल के टुकड़े पाए गए।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 39/2026 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस बनाम धर्मेन्द्र कुमार व रामआशीष मौर्या पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 12.02.2026 को उ0नि0 प्रशान्त सिंह मय हमराह टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर खण्डवारी नहर पुलिया के पास दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर लगभग 20 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार पुत्र लालजीत निवासी कमरावा थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ बताया तथा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। तलाशी के दौरान उसके पास से धोखाधड़ी से प्राप्त ₹1,90,000/- नगद बरामद हुए। अभियुक्त को समय 17:07 बजे विधिक कार्यवाही करते हुए हिरासत में लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र लालजीत निवासी कमरावा थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़
*फरार अभियुक्त*
1. रामआशीष मौर्या पुत्र लल्लन मौर्या निवासी जमुवावा थाना बरदह जनपद आजमगढ़
*बरामदगी*
₹1,90,000/- नगद
*गिरफ्तारी स्थान*
खण्डवारी नहर पुलिया के पास, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 39/2026 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 प्रशान्त सिंह
2. उ0नि0 बासुदेव साहनी
3. उ0नि0 नीरज कुमार गौड़
4. का0 आदर्श कुमार
5. का0 अरविन्द्र कुमार गौतम
6. का0 सौरभ पाण्डेय थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
जनपद पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।