*TV20 NEWS || AZAMGARH :जान से मारने की नीयत से हमला करने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना– मुबारकपुर, जनपद– आजमगढ़*
*जान से मारने की नीयत से हमला करने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का विवरण*
दिनांक 11.02.2026 को वादी श्री अतुल कुमार जायसवाल पुत्र अरविन्द जायसवाल निवासी पुरा दीवान (गल्ला मण्डी) थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना मुबारकपुर पर तहरीर दी गई कि दिनांक 10.02.2026 को रात्रि लगभग 11:00 बजे विवाह समारोह में जाते समय समौधी तिराहे रोडवेज के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपीगण द्वारा उन्हें रोककर गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा व रम्बा से सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए अन्य व्यक्तियों को भी मारपीट कर घायल कर जान से मारने की धमकी दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 43/26 धारा 109(1), 3(5), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम नामजद/अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 मुरारी मिश्र द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान आशीष यादव सहित अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 12.02.2026 को उ0नि0 मुरारी मिश्र मय हमराह वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आशीष यादव पुत्र रामसूरत यादव उर्फ सूरत यादव निवासी मोहल्ला पुरा खिजिर, कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 24 वर्ष को रामलीला मैदान मुबारकपुर से समय 07:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
आशीष यादव पुत्र रामसूरत यादव उर्फ सूरत यादव निवासी मोहल्ला पुरा खिजिर, कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ उम्र– 24 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 43/26 धारा 109(1), 3(5), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
उ0नि0 मुरारी मिश्र मय हमराह थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़