*TV20 NEWS || AZAMGARH :किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना– मेंहनगर, जनपद– आजमगढ़*
*किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/इतिहास (संक्षेप में)*
दिनांक 21.12.2025 को थाना मेंहनगर पर प्रार्थी निवासी ग्राम कतरा, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री दिनांक 15.11.2025 को सायं लगभग 7:30 बजे घर से शौच हेतु निकली, जो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि शिवा उर्फ गोलू पुत्र विशुन राम निवासी कतरा द्वारा मोटरसाइकिल से जाफरपुर की ओर ले जाया गया था, जिस पर उसका चाचा नगीना पुत्र स्व0 लौटन भी सवार था।
यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में भी इसी प्रकार का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें अभियुक्त शिवा उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रार्थी के अनुसार अभियुक्त नगीना द्वारा पूर्व मुकदमे में सुलह हेतु धमकी दी जाती थी।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 546/2025 धारा 87, 137(2), 61(2), 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 12.02.2026 को उ0नि0 तुषार त्रिपाठी मय हमराह हे0का0 अनिल कुमार द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त नगीना कुमार पुत्र स्व0 लौटन कुमार निवासी ग्राम कतरा विषहम, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ को जाफरपुर क्षेत्र से समय 12:00 बजे गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
नगीना कुमार पुत्र स्व0 लौटन कुमार निवासी ग्राम कतरा विषहम, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ (संबंधित मु0अ0सं0 546/2025 धारा 87, 137(2), 61(2), 351(3) बीएनएस)
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 546/2025 धारा 87, 137(2), 61(2), 351(3) बीएनएस थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
उ0नि0 तुषार त्रिपाठी
हे0का0 अनिल कुमार थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़