TV 20 NEWS || BALLIA: थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा गुम हुए 13 अदद मोबाइल फोन (कीमत लगभग 207692/- रूपयें) को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द ।
थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा गुम हुए 13 अदद मोबाइल फोन (कीमत लगभग 207692/- रूपयें) को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री कृपा शंकर के पर्यवेक्षण, श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री फहीम कुरैशी व प्र0नि0 बैरिया श्री विपिन सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आवेदकगणों का मोबाइल बाजार जाते समय कहीं गुम हो जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना बैरिया पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस सेल बलिया व थाना साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से खोज किया जा रहा था । जिसके क्रम में दिनांक 12.02.2026 को थाना बैरिया पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा 13 अदद मोबाइल को थाना क्षेत्र से बरामद कर मोबाइल स्वामियों को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया ।
मोबाइल स्वामियों ने बैरिया पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद ।
बरामद मोबाइल का विवरण
1. 13 अदद मोबाईल फोन (कीमत लगभग 207692/- रूपया)
बरामद करने वाली पुलिस टीम
1. क0आ0 संजय यादव थाना बैरिया जनपद बलिया ।
2.का0 विकास ओझा थाना बैरिया जनपद बलिया ।
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस





