*TV20 NEWS || AZAMGARH :महाशिवरात्रि मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु पीस कमेटी बैठक सम्पन्न, थाना दीदारगंज का औचक निरीक्षण*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक- 13.02.2026, जनपद आजमगढ़*
*महाशिवरात्रि मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु पीस कमेटी बैठक सम्पन्न, थाना दीदारगंज का औचक निरीक्षण*

➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 13.02.2026 को थाना दीदारगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम चितारा महमूदपुर स्थित मंदिर परिसर में आगामी महाशिवरात्रि मेले के दृष्टिगत सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

➡️बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य, संभ्रांत नागरिकगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

➡️बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों से मेले के दौरान संभावित समस्याओं, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए। अधिकारियों द्वारा सभी को आपसी समन्वय एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया गया।

➡️अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बताया गया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।

➡️बैठक उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना दीदारगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष एवं परिसर की स्वच्छता आदि का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं कानून-व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️जनपद पुलिस महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।