*TV20 NEWS || AZAMGARH :आज आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में 11 सूत्री मांग – पत्र मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ को सौंप कर कार्रवाई की मांग किया गया!*
प्रकाशनार्थ
आज आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में 11 सूत्री मांग – पत्र मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ को सौंप कर कार्रवाई की मांग किया गया!
——————————————–
(1) आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के सचिव एवं अन्य अधिकारीयों और कर्मचारीयों के विरुद्ध जांच कमेटी गठित कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई !
(2) नगर पंचायत जीयनपुर के अंतर्गत तालाब एवं पोखरी के साथ नालों अन्य सरकारी भूखंडों पर अवैध कब्जों को तत्काल मुक्त करवाने की मांग की गई साथ ही साथ अवैध कब्जाधारकों के विरुद्ध कानूनी करवाई थी मांगकी गई !
(3) ताहसील सदर आजमगढ़ में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अधिकारी कर्मचारियों के कार्य शैली के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग किया गया!
(4) तहसील सगड़ी जनपद आजमगढ़ में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं गैर सरकारी प्राइवेट कर्मचारियों का बोलबाला जनता रोती एवं बिलखती रह जाती है परंतु तहसील के गैर सरकारी प्राइवेट कर्मचारी खुलेआम भ्रष्टाचार का बोलबाला बनाकर रखें है एवं गोल बंद बनाकर अधिकारी और कर्मचारी जनता के साथ धोखा दे रहे हैं जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई!
(5) आजमगढ़ बाढ़ खंड सिंचाई विभाग द्वारा रोडवेज आजमगढ़ बंन्धे सरकार की वेशकीमती कीमती जमीनों पर बड़े-बड़े भूमाफियाओं का अवैध कब्जा हो रहा है उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई !
(6) पार्टी के जिला सचिव रामसरन के परिवार के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में स्थली निरीक्षण कराकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई !
(7) सगड़ी तहसील के विकासखंड बिलरियागंज क्षेत्र के ग्राम सभा हरीरामपुर सियर के अनुसूचित जाति के गरीब शोषित एवं कमजोर को भूमि आवंटन करने की मांग की गई!
(8) थाना कंधरापुर के अंतर्गत मधुबन गांव निवासी संतोष ठठेरा पुत्र कमला ठठेरा के परिजनों को भू-माफियाओं एवं स्थानी थाने के थानाध्यक्ष द्वारा जबरदस्ती व बलपूर्वक उनके मकान दुकान पर कब्जा करने का प्रयास किया जाने के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई!
(9) विकासखंड साठियाव के अंतर्गत ग्राम सभा चगतगे के ग्राम विकास कार्यों में धन गबन एवं घोटाले कि जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई!
अन्य दो और मांग पत्र बिजली विभाग एवं स्वास्थ्य संबंधित
मांग पत्रों को श्री शिल्पकार के साथ प्रतिनिधिमंडल ने मंडलयुक्त को सौंप कर कार्रवाई की मांग किया आयुक्त द्वारा आश्वासन देते हुए यह कहा गया कि सभी मामलों का 15 दिन के अंदर हर हाल में कराया जाएगा !
मांग पत्रों को सौंपते हुए उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण सर्वश्री :-बालचंद जैसवारा, महेंद्र सोनकर, उमेश सोनकर, कमलेश सोनकर, लाल बिहारी, रामसरन राम, रामबचन चौहान, संतोष ठठेरा, नूरसबा, चंद्रमी गौतम, पुष्पा गौतम, शांतिदेवी, हीरामती, ममता भारती, गायत्री गौतम, सुनीता भारती, रिंकू भारती, सरिता गौतम, सुमन राजभर, पूजासरोज, कविता सरोज समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे !
भवदीय
शिवमोहन शिल्पकार
प्रदेश संयोजक
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश
कैम्प कार्यालय:-कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर:-9473834171
9807120370





