*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में मेसर्स पी0सी0एस0 फिन्टेक कन्सलटेन्सी के लिए सीनियर और डिप्टी मैनेजर पदों के अभ्यर्थियों का सत्यापन 17 फरवरी को*
——————————–
आजमगढ़ 13 फरवरी– सहायक निदेशक सेवायोजन श्री राममूर्ति ने बताया है कि आउटसोर्सिंग संस्था मेसर्स पी0सी0एस0 फिन्टेक कन्सलटेन्सी प्राईवेट लिमिटेड लखनऊ द्वारा सीनियर डिप्टी मैनेजर, डिप्टी मैनेजर फिसरीज, एकाउण्टेन्ट, कम्प्यूटर आपरेटर एवं आफिॅस स्टॉफ का पद भरा जाना है। उपरोक्त पद हेतु आवेदित अभ्यर्थियों को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ द्वारा उपलब्ध सूची के अनुसार फोन के माध्यम से भी अवगत कराया गया है। सूचित किया जाता है कि समस्त अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता अभिलेख तथा अनुभव प्रमाण पत्र सहित दिनांक 17.02.2026 को प्रातः11.00 बजे मुख्य विकास अधिकारी, कार्यालय, विकास भवन सभागार आजमगढ़ में उपस्थित होकर अपना सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-13.02.2026——–





