*TV20 NEWS || AZAMGARH : 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, 17 फरवरी को प्रचार वाहन रवाना*
——————————–
आजमगढ़ 13 फरवरी– सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़ नितिका राजन ने बताया है कि मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद स्तर पर जनपद न्यायालय परिसर में दिनांक 22 फरवरी, 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जाना है।
उक्त वृहद/मेगा शिविर के सफल आयोजन हेतु दिनांक 17 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को पूर्वान्ह 10ः00 बजे मा0 जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-13.02.2026——–





